Madhubani News : करही गांव में श्रद्धालुओं ने गाजे – बाजे के साथ निकाली कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : करही गांव में श्रद्धालुओं ने गाजे – बाजे के साथ निकाली कलशयात्रा

करही गांव में शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव के लिए सोमवार को 551 कन्याओं ने शोभा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

बेनीपट्टी.

करही गांव में शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव के लिए सोमवार को 551 कन्याओं ने शोभा यात्रा निकाली. जो गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तालाब से कलश में पवित्र जल भरकर मौनीबाबा स्थान, ब्रह्मस्थान, महादेव स्थान, बुढ़वन व नवकरही समेत विभिन्न गांव व टोले का परिभ्रमण कर पूजा स्थल पर पहुंची. जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश को निष्ठापूर्वक स्थापित कराया गया.

दुर्गा पूजा समिति करही के तत्वावधान शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ होता आया है. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रो.अनिल कुमार सिंह, सचिव श्रवण कामत व कोषाध्यक्ष शंभू सिंह सहित अन्य ने बताया कि पूजनोत्सव के दौरान मां की पूजा, अर्चना, महाआरती, भजन, संकीर्तन, कथा वाचन व देवी सप्तशती का पाठ के अलावे अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे. मौके पर प्रो. वकील सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवचंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, शिव शंकर कामत, सरोज सिंह, सुशील सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, सरोज ठाकुर, अरुण सिंह, शिबू झा, तपेश्वर सिंह व राम औतार महतो सहित अन्य लोग भी मौजूद थे. वहीं मधवापुर प्रखंड के तरैया गांव में दुर्गा पूजा सहयोग समिति द्वारा मां भगवती के पूजनोत्सव के लिए भव्य शोभा यात्रा निकली. कन्याओं द्वारा धौंस नदी से पवित्र जल लेकर स्थानीय पंचायत भवन परिसर स्थित दुर्गा भवन तक पहुंची. जहां कलश स्थापित कराया गया. मौके पर अध्यक्ष राजे पासवान, शैलेंद्र लाल कर्ण, सनोज मंडल, किशोरी महतो, मंजीत कुमार लाल, रामनंदन महतो, सुशांत कर्ण, दिव्यांशु कर्ण, अमन मंडल, अमरदीप मंडल, नरेश कुमार कर्ण, हरिशंकर मंडल राकेश महतो, हरिशंकर यादव, अजय पासवान व प्रवीण यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन