Madhubani : शहर में भूजल स्तर नीचे जाने से पेयजल की समस्या बढ़ी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : शहर में भूजल स्तर नीचे जाने से पेयजल की समस्या बढ़ी

शहर में लगातार भूजल स्तर में गिरावट होने से पेयजल की समस्या बढ़ गई है.

विज्ञापन

मधुबनी . शहर में लगातार भूजल स्तर में गिरावट होने से पेयजल की समस्या बढ़ गई है. शहर में चापाकल पानी देना बंद कर दिया है. वहीं सभी वार्ड में नलजल योजना की सुविधा उपलब्ध नहीं है. जिसके कारण लोगों को बाजार से पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है. पिछले एक सप्ताह में शहर में एक फुट भूजल स्तर नीचे जाने के कारण आईएम 2 व 3 चापाकाल से भी पानी कम मिलने लगा है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहर में भूजल स्तर 45 फुट नीचे चला गया है. जबकि सामान्य भूजल 24 फुट होना चाहिए. विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार आनंद ने कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति नगर निगम को करना है. शहर में पानी की आपूर्ति के लिए हमारे विभाग को किसी तरह का निर्देश नहीं है. विभाग को सिर्फ भूजल स्तर क्या है इसकी जानकारी देना है. शहर के कई वार्ड में नलजल योजना चालू नहीं होने के कारण आम लोगों को पानी की परेशानी है. वार्ड नंबर एक में नलजल के लिए समरसेवल तो लगा दिया गया. लेकिन जलापूर्ति के लिए पाइप वायरिंग नहीं किया गया. जिसके कारण लोगो को पानी नहीं मिल रहा है. इसी तरह आरके कॉलेज के नजदीक के बस्ती में नलजल योजना नहीं रहने के कारण कुछ दिनों तक नगर निगम से टैंकर से पानी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन