Madhubani News : अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड 2 में समस्या निदान को किया विचार विमर्श

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय मधुबन परिसर में शनिवार को वार्ड 2 के आम जनता की बैठक सुभगलाल राम की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. अंधराठाढ़ी दक्षिण पंचायत के मध्य विद्यालय मधुबन परिसर में शनिवार को वार्ड 2 के आम जनता की बैठक सुभगलाल राम की अध्यक्षता में हुई. मुखिया राजनारायण राय की उपस्थिति में आयोजित बैठक में आवास योजना में वंचित लोगों के नाम जुड़वाने, जियोटैग के नाम पर उगाही किये जाने पर चर्चा हुई. बैठक में मुखिया द्वारा वार्ड सदस्य अमरिका देवी बैठक मे बुलाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुई. पिछले कार्य काल में वार्ड में किये गए योजनाओं मे घोटाला को लेकर विचार विमर्श के वाद वार्ड सदस्य के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में पारित प्रस्ताव का एक प्रति बीडीओ को समर्पित कर आवश्यक जांच कराने का अनुरोध करने की बात कही गयी. बैठक में मुखिया राजनारायण उर्फ छोटू राय, अजय कुमार, अमर महतो, पवन कुमार, हरे महतो, देवनारायण महतो, मनोज झा, वलराम कुमार, रेखा देवी, विमला देवी, रामभरोस महतो, राजाराम महतो, रमण कुमार, रामविलास महतो सहित दर्जन से अधिक लोग उपस्थित हुये. वार्ड सदस्य अमरीका देवी ने कहा कि लगाये गए सभी आरोप बेबुनियाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन