Madhubani News : श्रावणी मेला को लेकर बिजली विभाग की तैयारी शुरू

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : श्रावणी मेला को लेकर बिजली विभाग की तैयारी शुरू

श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

मधुबनी: श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि श्रावणी मेला में बिस्फी प्रखंड के भैरवा स्थान व पंडौल प्रखंड के उग्रनाथ महादेव स्थान में बिजली व्यवस्था को सही रखने के लिए शनिवार को कार्यपालक अभियंता के साथ दोनों प्रखंड के कनीय अभियंता ने स्थल का निरीक्षण किया. वहीं, कार्यपालक अभियंता ने कहा कि भैरवा स्थान में मंदिर प्रांगण में लगे बंच केबल को दुरुस्त किया गया, ताकि बंच केबल टूटने या जलने की शिकायत के कारण बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं हो. साथ ही ट्रांसफार्मर के लोड को चेक किया गया. लोड बढ़ने के कारण दिक्कत नहीं हो, इसे लेकर ट्रांसफार्मर में नया ऑयल भी डाला गया. इधर, उगना महादेव मंदिर परिसर में लगे बंच केबल को बदलने का निर्णय लिया गया. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि दोनों शिवालय में प्रत्येक रविवार व सोमवार को प्रखंड के सहायक अभियंता के नेतृत्व में बिजली मिस्त्री की टीम कैंप करेगी. साथ ही डिविजन कार्यालय में भी इसे लेकर विशेष टीम को रखा जाएगा. इतना ही नहीं अगर कहीं कोई परेशानी होगी तो उसके लिए विभाग एक नया मोबाइल नंबर जारी करेगी. उपभोक्ता उस मोबाइल पर संपर्क कर सकेंगे. तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पूरे दल बल के साथ नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी करेंगे. दुर्घटना से बचने को लेकर विभाग द्वारा लोहा के पोल को हटा कर उस जगह पर सीमेंट का पोल लगाने का निर्देश दिया गया है. एक दो जगह लोहा का पोल लगा हुआ है. कारण लोहा पोल में अर्थिंग से करेंट आने की संभावना रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन