Madhubani News : लोक अदालत की तैयारी के लिए पीएलवी व कर्मियों को दिया निर्देश

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आगामी 10 मई को झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में राष्टीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

झंझारपुर. आगामी 10 मई को झंझारपुर व्यवहार न्यायालय में राष्टीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निबटारा किया जाएगा. इसके लिए लगातार बैठक की जा रही है. एडीजे 1 सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष बालेंद्र शुक्ल ने कोर्ट के न्यायिक पदाधिकारियों के साथ ही पीएलवी व कोर्ट कर्मियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि लोगों को त्वरित व आसान न्याय दिलाने के लिए लोक अदालत सबसे सुगम अदालत है, लेकिन इस अदालत की वास्तविक महत्ता की समुचित जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पाया है. उन्होंने पीएलवी एवं कोर्ट कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में आप लोग 30 अप्रैल तक नोटिस तैयार कर पक्षकारों के पास भेजना सुनिश्चित करें. इस कार्य में झंझारपुर एवं फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना का सहयोग लें. पुलिस पदाधिकारी के साथ भी बैठक की जाएगी. बैठक में उपस्थित एडीजे 3 अनिल कुमार राम ने अपने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के पूर्व के कार्यकाल के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि थाना पदाधिकारी को निर्देशित किया जाएगा कि वे अपने स्तर से प्रचार प्रसार कर लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करें. जिससे कि अधिक से अधिक पक्षकार इस अदालत का लाभ उठा सकें. इस बार के लोक अदालत में 500 मामलों के निबटारा करने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में एडीजे 4 नयन कुमार, एसीजेएम 2 विजय कुमार मिश्रा, जेएम 1 सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के प्रभारी सचिव शरीक रहमान के साथ ही कोर्ट कर्मी एवं पारा लीगल वालेंटियर शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन