Madhubani News : तार टूटने से दो फीडर की बिजली आपूर्ति हुई बाधित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की अनियमित आपूर्ति की समस्या बढ़ने लगी है. शुक्रवार की रात शहर के दो फीडर की लाइन दो घंटे तक बाधित रही.

विज्ञापन

मधुबनी. गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की अनियमित आपूर्ति की समस्या बढ़ने लगी है. शुक्रवार की रात शहर के दो फीडर की लाइन दो घंटे तक बाधित रही. मधुबनी पीएसएस के नजदीक 11 पावर के तार अचानक टूट जाने के कारण हवाई अड्डा फीडर व ओल्ड फीडर की लाइन बाधित हो गयी. बिजली आपूर्ति की समस्या उत्पन्न होने पर विभाग के कनीय अभियंता व सहायक अभियंता उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाते हैं. उपभोक्ता रामदयाल राम व मनीष कुमार ने कहा कि बिजली की आपूर्ति के लिए ग्रिड को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. फिर कनीय अभियंता व सहायक अभियंता को भी फोन किया. लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. उपभोक्ताओं ने कहा कि विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान को फोन किया तो उन्होंने एक ही बार में फोन उठाकर जरूरी जानकारी दी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि रात के समय में तार बिजली टूटने के कारण दोनों फीडर को बंद करना पड़ा. तार दुरुस्त होने के बाद जैसे ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल की गयी. वहीं अचानक दो जगहों पर ट्रांसफार्मर का फ्यूज खराब हो गया. उन्होंने कहा कि शहर में पुराने बिजली तार बदलने का भी काम हो रहा है. लेकिन लोड बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति में परेशानी हो जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन