Madhubani News : फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लौकही थाना कांड के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के तुलसीयाही निवासी अमर यादव का घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की गयी.

विज्ञापन

फुलपरास.

लौकही थाना कांड के फरार आरोपित थाना क्षेत्र के तुलसीयाही निवासी अमर यादव का घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की गयी. लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई की है.

जब्त शराब मामले में तस्कर गिरफ्तार

अंधराठाढ़ी.

पुलिस ने जब्त शराब मामले में एक तस्कर को पकड़ा है. गिरफ्तार तस्कर अंधरा पासी टोल का अजय प्रधान बताया गया है. जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज थी. तभी से वह फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

जब्त शराब मामले में आरोपित गिरफ्तार

मधेपुर.

थाना पुलिस ने विदेशी शराब बरामदगी मामले में नामजद आरोपित मधेपुर पूर्वी चौधरी गाछी मोहल्ला निवासी बेचन राय को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह जानकारी थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन