Madhubani News : पीएम दे सकते हैं, नमो भारत रैपिड रेल की सौगात
Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन
आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री के जिले में आगमन को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है.
विज्ञापन
मधुबनी.
आगामी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री के जिले में आगमन को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है. लोगों को उम्मीद है कि पीएम के आगमन से कई सौगात मिलेगी. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीएम जिला को रेल के क्षेत्र में नमो भारत रैपिड रेल की सौगात जिला वासियों को दे सकते हैं. इसके लिए रेल प्रशासन द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है. नमो भारत का परिचालन मधुबनी से पटना तक होने की संभावना है.नमो भारत रैपिड रेल की विशेषता
नमो भारत ट्रेनों को गति के लिए डिजाइन किया गया है. कुछ मार्गों पर इनकी अधिकतम परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. परिचालन के दौरान औसत गति लगभग 100 किलो मीट प्रति घंटा होती है. इसलिए इसे परिवहन का एक अर्ध-उच्च गति वाला साधन माना जा सकता है. जो सामान्य भारतीय रेलवे ट्रेनों से आगे है. नमो भारत एक भारतीय इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (इएमयू) ट्रेन है. जिसे रैपिडएक्स (क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सेवाओं) के लिए बनाया गया है. ट्रेन को फ्रांसीसी रोलिंग स्टॉक निर्माता एल्सटॉम ने हैदराबाद एवं तेलंगाना में अपने इंजीनियरिंग केंद्र में तैयार किया है. नयी आरआरटीएस सेवा तेज और सुरक्षित यात्रा का एक्सपीरियेंस देगी. नमो भारत ट्रेन की अधिकतम डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. जबकि इसकी परिचालन गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह भारत की पहली क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेन है. इस ट्रेन में स्टैंडर्ड और प्रीमियम दो तरह के कोच लगाए गए हैं. इस ट्रेन में कई ऐसी सुविधाएं हैं. इससे विमान में सफर जैसा अनुभव मिलेगा. इस ट्रेन में उन्नत ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नमो भारत रैपिड रेल मधुबनी से सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर, मोकामा होकर पटना तक जाने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










