Madhubani News : अर्धसैनिक बल के अवसान स्थल की देखरेख के लिए कर्मी प्रतिनियुक्त
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 07 Nov 2025 10:15 PM
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने मधुबनी डिविजन में बनाए गए 88 आवासन स्थल पर शौचालय एवं पानी की व्यवस्था की है.
मधुबनी. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने मधुबनी डिविजन में बनाए गए 88 आवासन स्थल पर शौचालय एवं पानी की व्यवस्था की है. आवासन स्थलों पर सही तरीके से पानी एवं शौचालय की देखकर के लिए कर्मी को लगा दिया गया है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता अली हैदर ने कहा कि मधुबनी डिविजन में चुनाव कराने के लिए आने वाले अर्धसैनिक बलों के जवानों को ठहरने के लिए बनाए गए आवासन स्थलों पर पेयजल के लिए 20 पीवीसी टैंक लगाया गया है. पेयजल के लिए विभाग ने 720 नल के साथ ही 15 आवासन स्थलों पर बोरिंग लगाया गया है. जबकि 280 पुराने चापाकल को दुरुस्त कर मोटर लगाया गया है. सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि 500 शौचालय के साथ ही महिलाओं के लिए स्नान गृह भी बनाया गया है. जिससे मतदाता के साथ ही चुनाव कराने के लिए आने वाले कर्मियों को भी सुविधा होगा. अवसान स्थलों पर प्रतिनियुक्त कर्मी चुनाव खत्म होने तक सभी आवासन स्थलों पर निर्बाध जलापूर्ति के लिए तैनात रहेंगे. सभी अवसान स्थल पर नल का टेप खराब होने की संभावना अधिक रहती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










