Madhubani News : जीवन प्रमाणिकरण नहीं कराने पर पेंशन होगी बंद

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : जीवन प्रमाणिकरण नहीं कराने पर पेंशन होगी बंद

बिहार व केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत पेंशन हासिल करने वालों के लिए खुशखबरी है.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार व केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत पेंशन हासिल करने वालों के लिए खुशखबरी है. सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन लेने वाले लाभुकों के लिए जीवन का प्रमाणीकरण कराने के लिए पोर्टल खुल गया है. जीवन प्रमाणीकरण का सर्टिफिकेट नहीं देने वाले पेंशन धारकों का पेंशन बंद कर दिया जाएगा. बताया गया कि इस कार्य में सुस्ती बरतना पेंशन धारकों को महंगा पड़ सकता है. बताया गया कि जीवन प्रमाणीकरण के लिए पोर्टल बंद था. इस अवधि में काफी संख्या में लोगों ने जीवन का प्रमाणीकरण नहीं कराया. बावजूद इसके काफी संख्या में लोग इससे अब भी वंचित रह गए. ऐसे में विभाग ने पोर्टल खोल दिया है. इस कार्य को हर हालत में पूर्ण करने का निर्देश दिया है. इस अवधि में जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वालों के पेंशन को बंद कर दिया जाएगा. सामाजिक सुरक्षा योजना का पेंशन पाने वाले सभी लोग कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी जीवन प्रमाणीकरण का कार्य करा सकते हैं. जीवन प्रमाणीकरण का कार्य नहीं कराने वाले लाभुकों को पेंशन योजना के लाभ से वंचित होना पड़ेगा. इसके लिए संबंधित व्यक्ति ही जिम्मेदार होंगे. बताया गया कि जिले के कई प्रखंडों में जीवन प्रमाणीकरण का कार्य काफी सुस्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन