Madhubani News : बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के गठन से पार्टी होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के गठन से पार्टी होगी मजबूत

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव एवं सुपौल जिला कांग्रेस ऑब्ज़र्वर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा ‘गुड्डू’ ने बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया है.

विज्ञापन

मधुबनी.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान सचिव एवं सुपौल जिला कांग्रेस ऑब्ज़र्वर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्ण कांत झा ‘गुड्डू’ ने बिहार प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का हार्दिक आभार जताया है. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधानसभा दल के नेता डा. शकील अहमद खान, विधान परिषद में नेता डाॅ. मदन मोहन झा तथा प्रभारी सचिवों सुशील पासी, शाहनवाज आलम और देवेंद्र यादव के प्रति आभार प्रकट किया. श्री झा ने कहा कि कटिहार से सांसद तारिक अनवर, सीडब्ल्यूसी सदस्य डा. अखिलेश प्रसाद सिंह, किशनगंज से सांसद डा. जावेद, और सासाराम से सांसद मनोज कुमार समेत वरिष्ठ नेताओं ने समिति में युवाओं को बढ़ावा देकर अनुभव और ऊर्जा का संतुलित मिश्रण प्रस्तुत किया है. उन्होंने भरोसा जताया कि वरिष्ठ नेताओं जैसे जमाल अहमद भल्लू, मोतीलाल शर्मा, शकील-उल-जमा अंसारी, संतोष श्रीवास्तव और युवाओं जैसे राजेश राठौर, सुबोध मंडल, कुमार आशीष, शशिरंजन यादव, बृजेश पांडे, नागेंद्र कुमार विकल, निर्मलेंदु वर्मा सहित अन्य नेताओं की भागीदारी निश्चित ही कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन