रौशन यादव के परिजनों से मिले पप्पू यादव, एक लाख की मदद के साथ बहनों की जिम्मेदारी ली

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाते सांसद पप्पू यादव | Prabhat Khabar Network

सांसद पप्पू यादव ने जेल में हुई रौशन यादव की मौत के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और आर्थिक सहायता के तौर पर एक लाख रुपये प्रदान किए.

विज्ञापन

Benipatti News: जेल में रौशन यादव की मौत के मामले में सोमवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पप्पू यादव ने कहा कि रौशन यादव की मौत के मामले में जो भी लोग दोषी पाये जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने मामले में रहिका थानाध्यक्ष और मधुबनी के एसएसपी को निलंबित कराने की बात भी कही.

सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

परिवार को दी एक लाख रुपये की मदद

मुलाकात के दौरान पप्पू यादव ने रौशन यादव के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये की मदद दी. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं.

दोनों बहनों की शादी और पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा

सांसद ने रौशन यादव की दोनों बहनों की जिम्मेदारी उठाने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दोनों बहनों की शादी का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे. इसके साथ ही उनकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी वहन करने की बात कही.

पप्पू यादव ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि रौशन यादव की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे.

यह भी पढ़ें

रौशन यादव के परिजनों से मिले अब्दुल बारी सिद्दीकी, हाईकोर्ट के जज से जांच की मांग


विज्ञापन
Dhananjay Kumar Dhir

लेखक के बारे में

By Dhananjay Kumar Dhir

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन