26 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगा नया राशन कार्ड अभियान, घर-घर जाकर मिलेंगे फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

26 जुलाई से 5 अगस्त तक चलेगा नया राशन कार्ड अभियान, घर-घर जाकर मिलेंगे फॉर्म

बिहार सरकार ने पंचायत विकास दिवस के अवसर पर नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है. 26 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष अभियान चलेगा, जिसमें विकास मित्र, पंचायत सचिव और सेवक घर-घर जाकर आवेदन लेंगे. सरकार ने तीन दिनों के भीतर राशन कार्ड जारी करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

Ration Card Campaign: बिहार सरकार ने पंचायत विकास दिवस के अवसर पर नए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है.खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं.राज्य में 26 जुलाई से 5 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर पात्र परिवारों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर-घर जाकर फॉर्म जमा करेंगे कर्मी

नए ऑनलाइन पोर्टल पर अत्यधिक दबाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी 20 जुलाई तक बीडीओ को पर्याप्त आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे.इसके बाद विकास मित्र,पंचायत सचिव और पंचायत सेवक घर-घर जाकर पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करेंगे और प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय में जमा करेंगे.

तीन दिनों के भीतर राशन कार्ड निर्गत करने का आदेश

प्राप्त आवेदनों का अगले ही दिन भौतिक सत्यापन किया जाएगा और ऑफलाइन रजिस्टर में प्रविष्टि होगी.इसके बाद ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी रैंडम जांच करेंगे.सरकार ने स्पष्ट किया है कि आवेदन मिलने के तीन दिनों के अंदर नियमानुसार राशन कार्ड जारी करने की कार्रवाई पूरी की जाए.

गूगल शीट से रोजाना होगी मॉनिटरिंग

अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट गूगल शीट के माध्यम से विभाग को भेजी जाएगी.यह पूरा अभियान 5 अगस्त तक लगातार चलेगा ताकि कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड के लाभ से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें; पुलिस उपाधीक्षक ने की समीक्षा बैठक: स्पीडी ट्रायल और शस्त्र अधिनियम मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन