पुलिस उपाधीक्षक ने की समीक्षा बैठक: स्पीडी ट्रायल और शस्त्र अधिनियम मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक ने शस्त्र अधिनियम, सामान्य वाद एवं स्पीडी ट्रायल मामले की वर्चुअल समीक्षा की

पुलिस उपाधीक्षक ने की समीक्षा बैठक: स्पीडी ट्रायल और शस्त्र अधिनियम मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश

पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में स्पीडी ट्रायल, शस्त्र अधिनियम और लंबित मामलों के निष्पादन पर कड़े निर्देश दिए गए. गवाह सुरक्षा, वैज्ञानिक साक्ष्य और समयबद्ध अनुसंधान पर विशेष जोर दिया गया ताकि न्याय प्रक्रिया को तेज किया जा सके.

विज्ञापन

Speedy Trial Review:पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में शस्त्र अधिनियम,सामान्य वाद और स्पीडी ट्रायल के लंबित एवं निष्पादित मामलों की गहन समीक्षा की गई.डीएसपी ने अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने और लंबित मामलों के जल्द निपटारे के सख्त निर्देश दिए.

गवाह सुरक्षा और सजा की बिंदुवार समीक्षा

समीक्षा के दौरान विगत माह में हुई सजाओं,अंतिम निर्णय के करीब पहुंचे मामलों और गवाह सुरक्षा योजना पर विस्तार से चर्चा हुई.डीएसपी ने गवाहों की समय पर उपस्थिति और वैज्ञानिक प्रतिवेदनों की जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा.ताकि प्रक्रियागत बाधाओं को दूर कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके.

वैज्ञानिक साक्ष्य और समयबद्ध अनुसंधान पर जोर

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गंभीर मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और प्रभावी अभियोजन समन्वय से काम करें.न्यायालयों में मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए समयबद्ध कार्रवाई बेहद जरूरी है.सभी थानों को निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट भेजने का आदेश दिया गया.

बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में सिविल सर्जन,सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी थानाध्यक्ष,जिला अभियोजन पदाधिकारी,लोक अभियोजक,विशेष और अपर लोक अभियोजक सहित अन्य पदाधिकारी ऑनलाइन शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक: खाद-बीज और धान रोपनी पर अधिकारियों को कड़े निर्देश



विज्ञापन
Awadesh Kumar Das

लेखक के बारे में

By Awadesh Kumar Das

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन