कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक: खाद-बीज और धान रोपनी पर अधिकारियों को कड़े निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक: खाद-बीज और धान रोपनी पर अधिकारियों को कड़े निर्देश

जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई कृषि टास्क फोर्स की बैठक में खरीफ फसलों, बीज वितरण और उर्वरकों की उपलब्धता पर गहन चर्चा हुई. किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद उपलब्ध कराने के साथ ही फार्मर रजिस्ट्री और केसीसी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

Agricultural Review Meeting:जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में कृषि और संबंधित विभागों की योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया.सभी अधिकारियों को लंबित मामलों को समय पर निपटाने का सख्त निर्देश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खरीफ फसल और उर्वरक उपलब्धता पर जोर

बैठक में खरीफ 2026 के तहत धान की रोपनी,बीज वितरण और उर्वरकों के भंडारण की स्थिति की गहन समीक्षा हुई.किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.उर्वरकों की कालाबाजारी और अनियमितता पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई.

फार्मर रजिस्ट्री और केसीसी में तेजी लाने का निर्देश

जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों का शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और फसल बीमा के लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया.ताकि बैंकों से समन्वय बनाकर सभी पात्र किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके.

पशुपालन और मत्स्य पालन योजनाओं की समीक्षा

बैठक में पीएम मत्स्य संपदा योजना,तालाब विकास,पशु टीकाकरण,कृत्रिम गर्भाधान और मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट की प्रगति पर चर्चा हुई.आत्मा योजना और मिट्टी जांच पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया.बैठक में जिला मत्स्य पदाधिकारी और जिला पशुपालन पदाधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: नवदंपती की संदेहास्पद मौत: शादी के दो महीने बाद बंद कमरे से बरामद हुए शव


विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन