नवदंपती की संदेहास्पद मौत: शादी के दो महीने बाद बंद कमरे से बरामद हुए शव

Updated:
विज्ञापन

नवदंपती की संदेहास्पद मौत: शादी के दो महीने बाद बंद कमरे से बरामद हुए शव

बथने पंचायत से नवविवाहित जोड़े जीतन मुखिया और प्रेमी देवी की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शव बंद कमरे से मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस एफएसएल टीम की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Newlywed Couple Death: जिले के पंडौल थाना क्षेत्र अंतर्गत बथने पंचायत के वार्ड नंबर 10 से एक दर्दनाक घटना सामने आई है.यहाँ बहादुर मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र जीतन मुखिया और उनकी पत्नी प्रेमी देवी की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई.सोमवार को पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के शवों को उनके बंद कमरे से बरामद किया.इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरे गांव से आए फोन के बाद खुला राज

स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे दूसरे गांव से एक फोन आया था.जिसके बाद दोनों की खोजबीन शुरू की गई.जब लोग घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद पाया गया.बताते चलें कि जीतन मुखिया की शादी बीते 13 मई 2026 को झंझारपुर के हेठीबाली में हुई थी.शादी के महज दो महीने बाद ही इस तरह की घटना होने से कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं.

एफएसएल टीम की मौजूदगी में जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक चंद्रदीप ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को सूचित किया.पुलिस ने जिला से फॉरेंसिक (FSL) टीम को जांच के लिए बुलाया है.एफएसएल टीम की उपस्थिति में बंद कमरे से शवों को बाहर निकालकर साक्ष्य जुटाए गए.

मृतक की भाभी हिरासत में, भाई फरार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर दूसरे घर से मृतक जीतन मुखिया की भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.वहीं मृतक का भाई घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है.पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य लोकार्पण, सीएम ने किया ऑनलाइन उद्घाटन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन