सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का भव्य लोकार्पण, सीएम ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
उद्घाटन के मौके पर शिक्षकगण | Prabhat Khabar Network

उद्घाटन के मौके पर शिक्षकगण | Prabhat Khabar Network

बिहार सरकार के 'सात निश्चय फेज-03' के तहत मधुबनी के रामपट्टी में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से इसका लोकार्पण किया. यह स्कूल आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से सुसज्जित होगा, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

 Rampatti Model School: बिहार सरकार के 'सात निश्चय फेज-03: उन्नत शिक्षा-उन्नत भविष्य' कार्यक्रम के तहत मधुबनी जिले के रामपट्टी स्थित '+2 मनमोहन उच्च विद्यालय' परिसर में 'सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल)' के लोकार्पण का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से मॉडल स्कूल का विधिवत लोकार्पण किया.

आधुनिक तकनीकों से लैस होगा मॉडल स्कूल

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मॉडल स्कूल शिक्षा के सर्वांगीण विकास और उन्नयन की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है. अब स्थानीय बच्चे आधुनिक तकनीकों. स्मार्ट कक्षाओं और बेहतर संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और कोचिंग की मिलेगी सुविधा

समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अक्षय कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे बिहार और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं. उन्होंने बताया कि अब यह विद्यालय एक आदर्श विद्यालय के रूप में कार्य करेगा. जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के साथ-साथ कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी. साथ ही अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी.

स्वागत गीत, पाग और दोपट्टा से अतिथियों का हुआ सम्मान

समारोह की शुरुआत में विद्यालय की छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत गीत. पुष्पगुच्छ. पाग और दोपट्टा प्रदान कर भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर राजनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामकुमार यादव. अरुण कुमार चौधरी. शंकर झा. श्रीमती सोनी कुमारी. राकेश पासवान. सतीश चन्द्र. विगनेश झा. अनिल कुमार यादव. मेघना. प्रदीप यादव. पूजा और आशुतोष समेत कई गणमान्य लोग व अभिभावक मौजूद रहे. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन विज्ञान शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया.

ये भी पढ़ें: झंझारपुर: नवटोल रेलवे अंडरपास पर कवर शेड का काम शुरू, जलजमाव से मिलेगी स्थायी राहत


विज्ञापन
Raman Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Raman Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन