Madhubani News : नमी होने के कारण पैक्स अध्यक्ष नहीं खरीद रहे धान

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Nov 2025 10:31 PM

विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए सहकारिता विभाग की ओर से पैक्सों का चयन कर धान की खरीद करने के लिए सीसी की राशि भी निर्गत की गयी है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले में धान खरीद के लिए सहकारिता विभाग की ओर से पैक्सों का चयन कर धान की खरीद करने के लिए सीसी की राशि भी निर्गत की गयी है. जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि जिले में धान खरीद में हो रहे विलंब का कई कारण है. धान की खरीद करने में धान में नमी बाधक बन रही है. सरकार के निर्देश के तहत 20 फीसदी तक नमी रहने पर ही किसानो से धान खरीद करना है. लेकिन अभी धान में 40 फीसदी तक नमी देखी जा रही है. वहीं अधिकतर किसानों ने अभी तक धान तैयार नहीं किया है. श्री कुमार ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के पैक्स अध्यक्ष के साथ समन्वय बनाकर व चयनित किसानों के घर जाकर धान की खरीद करने को कहा गया है. सभी बीसीओ से नियमित रूप से शाम में वीसी कर धान खरीद में हुई प्रगति की जानकारी ली जा जा रही है. सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि दिसंबर महीने के प्रथम सप्ताह से धान खरीद में तेजी आयेगी. विभाग ने दो सौ पैक्स अध्यक्ष व समिति का चयन धान खरीद के लिए किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन