Madhubani News : छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण का आयोजन

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल झंझारपुर (आर.एस.) में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं की कक्षा में अत्यधिक उपस्थिति, स्टूडेंड ऑफ द इयर एवं आरोहन 2.0 के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. डॉन बॉस्को कन्वेंट स्कूल झंझारपुर (आर.एस.) में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं की कक्षा में अत्यधिक उपस्थिति, स्टूडेण्ट ऑफ द ईयर एवं आरोहन 2.0 के विजेताओं को मेडल एवं प्रसस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. मेडल एवं प्रसस्ति प्रमाण पत्र पाकर छात्र एवं छात्राओं के बीच खुशी की लहर थी. विद्यालय के प्राचार्य मुकेश मिश्रा ने पुरस्कार वितरण के मौके पर कहा कि जीवन में उन्नति करने के लिए मेहनत करना बहुत आवश्यक है. मेहनत करने के लिए लक्ष्य का निर्धारण करना भी बहुत जरूरी है. जिससे बच्चे जीवन की ऊचाईयों को छू सकते हैं. मौके पर विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने सभी पुरस्कृत छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाए देते हुए कहा कि जीवन में सफल होने के लिए संस्कार, कार्य के प्रति सर्मपन एवं नियमित अध्यापन होना जरूरी है. शैक्षणिक निदेशक सुमन शेखर झा ने सभी पुरस्कृत बच्चे को बधाई देते हुए कहा कि बच्चें अपने इस कार्यशैली को अपने जीवन में नियमित रूप से कायम रखें जिससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. प्रबंध निदेशक आदित्य आनंद ने भी सभी पुरस्कृत बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाए दी तथा उन्होंने कहा कि बच्चे अपने प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाऐं तथा अपने जीवन में ऊचाईयों को प्राप्त कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन