प्याज लदा ट्रक पलटा, चालक व खलासी जख्मी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jun 2024 9:40 PM

विज्ञापन

एनएच 27 सिमरा ब्रह्म स्थान के समीप 16 चक्का का ट्रक एक वाहन को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. एनएच 27 सिमरा ब्रह्म स्थान के समीप 16 चक्का का ट्रक एक वाहन को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक में प्याज लदा था. ट्रक नासिक से प्याज लेकर अगरतल्ला जा रहा था. इस घटना में चालक जम्मू राज्य के कंचक निवासी सोहन सिंह एवं खलासी विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे स्थानीय पुलिस के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बावत चालक व खलासी ने अस्पताल में बताया कि वह आराम से ट्रक चला रहा था. इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन को बचाने के क्रम में ट्रक पलट गया. समाचार प्रेषण तक ट्रक को क्रेन से उठाने की प्रक्रिया चल रही थी. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि सूचना पर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के समीप चौकीदार की प्रतिनियुक्त कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन