मुख कैंसर की एक महिला कंफर्म, दो पुरुष संदिग्ध मरीज चिन्हित

Updated at : 08 May 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
मुख कैंसर की एक महिला कंफर्म, दो पुरुष संदिग्ध मरीज चिन्हित

पंडौल प्रखंड के शाहपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर बुधवार को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर केयर क्लिनिक सदर अस्पताल की डीटीओ डॉ. रिया कश्यप की अगुआई में कैंसर जागरूकता व स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. पंडौल प्रखंड के शाहपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर बुधवार को होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर केयर क्लिनिक सदर अस्पताल की डीटीओ डॉ. रिया कश्यप की अगुआई में कैंसर जागरूकता व स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया गया. कैंप में कैंसर के प्रकार, मुख्य लक्षणों, जांच और इलाज के संबंध में सीएचओ, आशा कार्यकर्ता सहित जांच कराने आए मरीजों को जागरूक किया गया. जांच के दौरान मुख कैंसर की कंफर्म 70 वर्षीय महिला को चिन्हित किया गया. वहीं सस्पेक्टेड मुख कैंसर के दो पुरुष मरीजों को चिन्हित किया गया. इसमें एक मरीज की उम्र 27 व दूसरे मरीज की उम्र 52 साल है. कैंप में 81 लोगों की जांच की गई. शिविर में महिलाएं व पुरुष शामिल थे. इस दौरान लोगों का ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की गई. कैंप में गैर संचारी रोगों की जांच के लिए आए सभी लोगों को कैंसर के संभावित लक्षणों की जांच करने के साथ ही होमी भाभा कैंसर अस्पताल की चिकित्सक डा. रिया ने कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक परामर्श दिया. लोगों को जानकारी दी गई कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी अब लाइलाज नहीं है. समय पर इसकी पहचान होने पर इसका इलाज किया जा सकता है. कैंप में आने वाले मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे बेहतर चिकित्सा के लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर जो टाटा स्मारक केंद्र मुंबई की इकाई है में भेजा जाएगा. जहां मरीज अपना कैंसर का इलाज करा सकते हैं. इस दौरान उपस्थित लोगों के मुंह, सर्वाइकल आदि की जांच करते हुए उन्हें कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी गई.

टाटा मेमोरियल मुंबई की इकाई कर रही कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग

टाटा मेमोरियल की डीटीओ डॉ. रिया ने कहा कि जिले में टाटा मेमोरियल मुंबई की इकाई कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग कर रही है. जिसकी मुख्य इकाई मुजफ्फरपुर में है. होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर टाटा स्मारक केंद्र मुंबई की इकाई है. जो परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा अनुदानित है. यह टाटा मेमोरियल की सबसे नई इकाई है. जिसकी शुरुआत 4 फरवरी 2021 को की गई थी. इतने कम समय में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर ने बिहार में कैंसर के इलाज के साथ रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण काम किया है. होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर में सर्जिकल ओंको, गायनिक ओंको, मेडिकल ओंको, ब्रेस्ट ओंको और हेड एन नेक ओंको की सुविधाएं उपलब्ध हैं. होमी भाभा कैंसर अस्पताल की चिकित्सक डा. अनुप्रिया ने कहा कि उत्तर बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए पहले दुसरे शहरों में पलायन करना पड़ता था. इसमें कई ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते के लिए टाटा स्मारक केंद्र ने मुजफ्फरपुर में अपनी इकाई खोली है. ताकि सब्सिडी रेट में उनका इलाज सम्भव हो सके. इसके लिए अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी योजना के लाभ भी प्रदान कराने में मदद करती है. मौके पर डीटीओ डा. रिया कश्यप, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, नर्सिंग स्टॉफ चंदन कुमार, मीरा कुमारी, पेशेंट नेविगेटर चंदा कुमारी, डेटा ऑपरेटर प्रभाकर कुमार और एमटीएस दिलीप कुमार सिंह सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन