मिस्त्री बाबूलाल की हत्या मामले में एक दोषी करार

पंडौल थाना क्षेत्र में करीब आठ वर्ष पूर्व राजमिस्त्री बाबूलाल चौपाल के हुई हत्या मामले की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय वेद प्रकाश मोदी की न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई.
अपर लोक अभियोजक संजय कुमार के अनुसार सूचक पंडौल थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी होरिल चौपाल के पिता बाबूलाल चौपाल 23 जनवरी 2017 को मिस्त्री का काम करने अपने रिश्ते के एक अन्य मिस्त्री लाल बाबू चौपाल के साथ धौंस बाजार गया था. करीब 9 बजे रात में लालबाबू चौपाल आया और बोला कि बाबूलाल चौपाल उगन दास के साथ कहीं गया है. करीब एक घंटे के बाद आरोपी आया बोला कि बाबूलाल चौपाल किसी के साथ चला गया है. घर नहीं आने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे. 24 जनवरी 2017 को सूचना मिली कि धौंस बाजार के पास एक शव लावारिश अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर जब सूचक वहां पहुंचा तो अपने पिता का गला रेता शव देखा. इस संबंध में सूचक होरिल चौपाल ने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




