बाइक की ठोकर से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

एनएच 27 पर थाना क्षेत्र के चनौरा गंज गांव के समीप बाइक की ठोकर से 35 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई. दुर्घटना रविवार देर शाम हुई.
झंझारपुर . एनएच 27 पर थाना क्षेत्र के चनौरा गंज गांव के समीप बाइक की ठोकर से 35 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई. दुर्घटना रविवार देर शाम हुई. घर जाने के लिए एनएच 27 को पार करते समय हादसा हुआ. मृतक की पहचान चनौरा गंज निवासी कपिलेश्वर पासवान के रूप में हुई है. मृतक कपिलेश्वर पासवान के पुत्र राजकिशोर पासवान के आवेदन पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. रविवार देर शाम अररिया संग्राम की तरफ से मधुबनी की तरफ जा रहे एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे. चनौरागंज के समीप एनएच सड़क क्रॉस करते समय वृद्ध को ठोकर मार दी. दोनों बाइक सवार और पैदल यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए. तीनों को स्थानीय लोगों ने बगल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से वृद्ध को गंभीर स्थिति में तत्काल अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. अनुमंडल अस्पताल से दरभंगा रेफर किया गया. कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घायल बाइक चालक की पहचान बिस्फी गांव के 19 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है. उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज कराया जा रहा है. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त किया गया है. लाश का पोस्टमार्टम कराया गया. सोमवार दोपहर बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










