Madhubani News : नये भवन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का कार्यालय शिफ्ट

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चालीस वर्ष बाद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को अपना भवन मिला है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पुराने भवन के दीवार में दरार आने व बरसात के समय भवन के छत से पानी टपकने के कारण पुराने अभिलेख खराब हो रहा था.

विज्ञापन

मधुबनी. चालीस वर्ष बाद लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को अपना भवन मिला है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पुराने भवन के दीवार में दरार आने व बरसात के समय भवन के छत से पानी टपकने के कारण पुराने अभिलेख खराब हो रहा था. पिछले साल भवन बनना शुरू हुआ. एक साल में डिविजन एवं सब डिविजन कार्यालय का भवन बनकर तैयार हो गया. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विपुल कुमार आनंद ने कहा कि नये भवन बन जाने के बाद अब डिविजन व सब डिविजन कार्यालय एक ही छत की नीचे चलेगा. नए भवन में ऊपरी मंजिल पर डिविजन कार्यालय रहेगा, जबकि निचले मंजिल पर सब डिविजन कार्यालय चलेगा. साथ ही संवेदक के साथ मीटिंग करने के लिए भी एक हॉल बनाया गया है. कार्यालय के भीतर लोगों को बैठने के लिए भी रूम बनाया गया है, ताकि शिकायत करने के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो. विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सब डिविजन कार्यालय और डिविजन कार्यालय दो जगह होने के कारण लोगों को परेशानी होती थी. एक जगह पर दोनों कार्यालय हो जाने से काम तेजी से आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन