Madhubani News : जेनरल ऑब्जर्बर ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 22 Oct 2025 9:54 PM
विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां वार लेवल पर चल रही हैं. एक-एक मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है.
झंझारपुर. विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासनिक तैयारियां वार लेवल पर चल रही हैं. एक-एक मतदान केंद्र की व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है. बुधवार को जेनरल ऑब्जर्वर आशिता मिश्रा ने झंझारपुर विधान सभा क्षेत्र के नगर परिषद, संग्राम अन्य जगहों सहित एक दर्जन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पूरी रिपोर्ट तैयार की गयी. इन मतदान केंद्रों पर पूर्व के चुनावों में क्या स्थिति रही, इसकी पूरी जानकारी जेनरल ऑब्जर्वर द्वारा ली गयी. जिन मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. वहां चुनाव के दिन किस तरह की व्यवस्था करनी है. इससे संबंधित कई निर्देश जेनरल ऑब्जर्वर ने संबंधित पदाधिकारियों को दिया. मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा भी जेनरल ऑब्जर्वर ने लिया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए उन्होंने बीडीओ व सीओ को आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों से कहा कि किसी भी मतदान केंद्र पर चुनाव कर्मियों व मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर की गयी व्यवस्था का भी उन्होंने बारीकी से जायजा लिया. जेनरल ऑब्जर्वर ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें कोई चूक नहीं होनी चाहिए. क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने व पल-पल की स्थिति की निगरानी करने का निर्देश भी जेनरल ऑब्जर्वर ने बीडीओ व सीओ को दिया. बीडीओ ने सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था व चुनाव को लेकर की जा रही तैयारी की पूरी जानकारी जेनरल ऑब्जर्वर को दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










