Madhubani News : गोवा के मुख्यमंत्री ने राजनगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में की नामांकन सभा

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : गोवा के मुख्यमंत्री ने राजनगर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में की नामांकन सभा

राजनगर विधान सभा के भाजपा उम्मीदवार सुजीत पासवान का नामांकन सह आशीर्वाद जनसभा आयोजित हुई.

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी. प्रखंड के महरैल स्थित संस्कृत महाविद्यालय परिसर में शनिवार को राजनगर विधान सभा के भाजपा उम्मीदवार सुजीत पासवान का नामांकन सह आशीर्वाद जनसभा आयोजित हुई. इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि एनडीए की सरकार में बीना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों के बीच योजना देती है. मोदी के आशिर्वाद चारों तरफ विकास ही विकास किया जा रहा है. बिहार के प्रत्येक उपभोक्ता को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दे रही है. महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए दस -दस हजार रुपये जीविका सदस्य के खाते में भेजे गये. है. पांच किलो राशन मुफ्त में दिया जा रहा है. यह एनडीए सरकार की ताकत है. आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख तक के फ्री का इलाज दिया जा रहा है. महिला, युवा, छात्र और बुजुर्ग का सम्मान देने का काम एनडीए ने किया है. हरियाणा के उद्योग मंत्री, यूपी के गन्ना मंत्री और केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राज भूषण निषाद ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने उपस्थित लोगों से सुजीत पासवान को आशीर्वाद देने का आह्वान किया. नामांकन सभा स्थल में कृष्ण मुरारी झा, अमरनाथ राय, कमलेश चौधरी, अरविंद चौधरी, अमरनाथ प्रसाद, हरीमोहन चौधरी, रामचंद्र यादव, शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन