Madhubani News : कक्षा नवमी व दसवीं की परीक्षा 24 से 27 सितंबर तक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कक्षा नवमी व दसवीं की परीक्षा 24 से 27 सितंबर तक

सभी उच्च विद्यालयों में नवमी व दसवीं की परीक्षा 24 से 27 सितंबर तक आयोजित होगी.

विज्ञापन

बिस्फी. सभी उच्च विद्यालयों में नवमी व दसवीं की परीक्षा 24 से 27 सितंबर तक आयोजित होगी. 24 सितंबर को गणित व विज्ञान की परीक्षा होगी. 25 को सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी की होगी, जबकि 26 को अंग्रेजी और संस्कृति की परीक्षा के साथ वैकल्पिक भाषा की परीक्षा आयोजित किए जाएंगे. 27 को संगीत एवं गृह विज्ञान, वैकल्पिक विषय की परीक्षा आयोजित होगी. वहीं, 10 वीं की परीक्षा मे 24 सितंबर को गणित एवं सामाजिक विज्ञान, जबकि 25 सितंबर को विज्ञान और हिंदी, 26 को अंग्रेजी एवं संस्कृत की परीक्षा आयोजित किया जाएगा. 27 को वैकल्पिक विषय वाणिज्य व अर्थशास्त्र की परीक्षा होगी. बीपीआरओ सह बीइओ शेखर कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापक को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा की परीक्षा परिणाम सात दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस पर स्कूल ड्रेस कोड का पालन करना होगा. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य प्रतिबंधित वस्तु परीक्षा केंद्र में लाने की मनाही की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन