Madhubani News : बेलारही गांव में 48.93 लाख से बनेगी नयी सड़क, मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : बेलारही गांव में 48.93 लाख से बनेगी नयी सड़क, मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी

नगर परिषद क्षेत्र के बेलारही गांव की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है.

विज्ञापन

Madhubani News : लखनौर/झंझारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के बेलारही गांव की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है. गांव की मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए 48.93 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास बुधवार की देर शाम किया गया. नगर परिषद की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने सड़क निर्माण का शुभारंभ किया. वहीं, मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने संवेदक आयुष ट्रेडर्स के प्रतिनिधि से कहा कि सड़क का निर्माण पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ होना चाहिए. वार्ड 11 एवं 12 स्थित चंद्र मोहन दास के घर से लेकर कदम गाछ चौक वार्ड 25 तक बनने वाली यह सड़क बेलारही गांव के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी. कहा कि भविष्य में बरकघाट की ओर सड़क की संकीर्णता को दूर कर अतिक्रमण हटाते हुए चौड़ीकरण कराया जाएगा. ताकि आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड सहित अन्य बड़ी गाड़ियां सीधे गांव तक पहुंच सकें. फिलहाल अतिक्रमण के कारण बड़ी गाड़ियों का प्रवेश कठिन बना हुआ है. साथ ही वार्ड 12 में सड़क के साथ एक नाले का भी निर्माण किया जाएगा. सिटी मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि प्रस्तावित सड़क की लंबाई 1580 फीट और चौड़ाई 12.4 फीट होगी. सड़क का निर्माण पहले खड़ंजा के रूप में किया जाएगा. जिसके बाद पीसीसी ढलाई की जाएगी. जल निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बीच-बीच में दो से तीन स्थानों पर ह्यूम पाइप भी लगाए जाएंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड 12 के पार्षद सिंघेश्वर राय, वार्ड 11 के पार्षद राजकुमार मंडल, कुंदन कुमार, सतीश चंद्र दास, बबलू शर्मा, राजू दास, सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन