Madhubani News : आत्मनिर्भर बनकर परिवार व देश की सूरत बदलने की है जरूरत : अभिलाषा

Updated at : 08 Mar 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : आत्मनिर्भर बनकर परिवार व देश की सूरत बदलने की है जरूरत : अभिलाषा

महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि वे देश, समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

विज्ञापन

झंझारपुर. महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि वे देश, समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं. चाहे वह शिक्षा हो, विज्ञान हो, राजनीति हो या फिर खेल, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी महिलाओं को समान अधिकारों देने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. महिला दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करेंगे. ये बातें डीसीएलआर सारंग पानी पांडेय ने घोघरडीहा प्रखंड स्वराज संघ जगतपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम में कही. कार्यक्रम में महिलाओं एवं किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक कर साफ सफाई व आत्मनिर्भर बनने पर बल दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ झंझारपुर अभिलाषा पाठक ने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों को जीवन में कुछ अच्छा करने की सोच होनी चाहिए. सबसे पहले घर में समान प्राप्त करनी चाहिए, शिक्षा से बढ़कर कोई महिला के पास हथियार नहीं है. मेहनत करना जरूरी है. नीचे तबके के लोग ही ऊपर जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि किशोरियों एवं महिला को अपने अधिकार को पहचानना चाहिए और अवसर को भी पहचान करनी चाहिए. महिला एवं किशोरियों आत्मनिर्भर बनने पर ही देश की उन्नति संभव है. मौके पर फुलपरास बीडीओ पंकज कुमार निगम, सीओ अजय चौधरी, फुलपरास थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, स्थानीय मुखिया विभा सिंह, पूर्व मुखिया संतोष सिंह, संस्था के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने भी महिला दिवस ने भी अपने-अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन