नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए 16 सितंबर तक करें आवेदन

जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाले चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मधुबनी. जवाहर नवोदय विद्यालय में नामांकन के लिए आयोजित होने वाले चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नामांकित पांचवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं. परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं का नामांकन जवाहर नवोदय विद्यालय में किया जाएगा. यह जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षा व सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शुभम कसौधन ने कहा है कि जिले के सभी सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने स्कूल से छात्र-छात्राओं का फॉर्म भराने का निर्देश दिया गया है. जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों से पांच व मध्य विद्यालयों से 10 छात्र-छात्राओं का परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Madhubani News in Hindi : यहां मधुबनी से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










