Madhubani News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

मुख्य सड़क किनारे पोखरा के पास गिट्टी लदे ट्रिपर की ठोकर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

खजौली. थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के कजियाही गांव की मुख्य सड़क किनारे पोखरा के पास गिट्टी लदे ट्रिपर की ठोकर से बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गिट्टी लदे ट्रिपर को करमौली चौक पर घेर लिया. वहीं, ट्रिपर चालक गाड़ी रोककर फरार हो गया. मृतक की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के मधेपुर निवासी गुगली मुखिया के पुत्र सोनू मुखिया के रूप की गयी. घटना की सूचना स्थानीय खजौली थाना को दी गयी. इसके बाद थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह एसआइ प्रीतम कुमार, निधि कुमारी एवं 112 नंबर की पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन