Madhubani News : धूमधाम से मनी भगवान परशुराम की जयंती

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सुक्की ब्राह्मण टोल स्थित मां काली मंदिर परिसर में ब्राह्मण चेतना मंच सुक्की की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के सुक्की ब्राह्मण टोल स्थित मां काली मंदिर परिसर में ब्राह्मण चेतना मंच सुक्की की ओर से भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन पंडित विशेश्वर झा ने किया. जयंती मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता मिहिर कुमार झा , पंडित विशेश्वर झा, प्रखंड काग्रेस अध्यक्ष उपेंद्र यादव, समाजसेवी सदानंद झा, अमरेंद्र झा, प्रकाश झा, मनीष झा, अनिल झा, लाखों झा, आनंद झा, दीपक झा, मुन्ना झा, अजय झा, राजा झा, महानंद झा, पुष्कर झा, सरोज झा, अभिजीत झा, दुर्गेश झा सहित दर्जनों ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान पंडित विशेश्वर झा ने कहा कि सुक्की ब्राह्मण टोल में विगत चार वर्षों से समस्त सुक्की ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य जयंती समारोह मनाईं जा रही है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के कुल देवता भगवान परशुराम है. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार है. वे चिरंजीवी है. कांग्रेस नेता मिहिर झा ने कहा कि भगवान परशुराम तेजस्वी थे. उनके मार्ग पर चलकर सभी ब्राह्मणों को कल्याण हो सकता है. जयंती समारोह का आयोजन समस्त सुक्की ब्राह्मण समाज ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन