Madhubani News : एमएमसीएच ने मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : एमएमसीएच ने मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया

जिले के बहरवन गांव मे मधुबनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले के बहरवन गांव मे मधुबनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आंख, कान, गला, सर्जरी, हड्डी, स्त्री रोग सहित अन्य विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे. शिविर मे लगभग एक हजार मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गयी. शिविर कॉलेज के निदेशक आसिफ अहमद के नेत्तव में लगाया गया. शिविर का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि मधुबनी मेडिकल कॉलेज की ओर से इस तरह का शिविर जिले के सभी पंचायत व शहर के भिन्न-भिन्न क्षेत्र में लगाया जाता है. जिसका लाभ हर तबके के लोगों को मिलता है. इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंध निदेशक तौसिफ अहमद ने कहा कि अब मधुबनी वासियों को किसी भी तरह के इलाज के लिए मधुबनी से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. अब मधुबनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सभी विभाग के डॉक्टर 24 घंटे मौजूद रहते हैं. वहीं कॉलेज के चैयरमैन सांसद डॉ. फैयाज अहमद ने कहा कि वो हमेशा अपने जिले एवं क्षेत्र वासियों को सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहते हैं. इस तरह के शिविर का आयोजन कर जिले के गरीब व असहाय लोगों को अति आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन