Madhubani News : पुलिस से अभद्र करने वाला गिरफ्तार युवक निकला कई मामले का आरोपित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार व धक्का मुक्की करने के आरोप में गिरफ्तार युवक माधव झा को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर थाना परिसर में ही बीते शुक्रवार की शाम नगर थाना के एक पुलिस के साथ अभ्रद व्यवहार व धक्का मुक्की करने के आरोप में गिरफ्तार युवक माधव झा को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले के अनुसंधानकर्ता रानी कुमारी ने एसीजेएम प्रथम सह प्रभारी सीजेएम तेज कुमार प्रसाद की न्यायालय में पेश किया था. जहां न्यायिक हिरासत में लेते हुए उसे जेल भेज दिया गया. विदित हो कि बीते शुक्रवार को सूचना पर डायल 112 पुलिस ने भच्छी उत्तरवारी टोल में हुई दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर माधव झा को थाना पर पूछताछ के लिए लाया था. लेकिन वह थाने से भागने लगा. जब उसे रोका गया तो थाना परिसर में ही पुलिस से उठा पटक करने लगा. घटना को लेकर पुअनि उपेन्द्र कुमार सिंह ने थाना में सरकारी कार्य में बाधा पहु्ंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आयी कि गिरफ्तार युवक माधव झा का आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर लूट व चोरी सहित कई घटना में नगर थाना में तीन व राजनगर थाने में दो मामले दर्ज है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन