Madhubani News : कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करेंगे समाज कल्याण मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करेंगे समाज कल्याण मंत्री

जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष फूले भंडारी की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Madhubani News : मधुबनी. जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष फूले भंडारी की अध्यक्षता में हुई. वक्ताओं ने कहा कि 24 जनवरी को नगर निगम के विवाह भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी करेंगे. विशिष्ट अतिथि विधायक पंकज मिश्रा होंगे. कार्यक्रम में जिला के सांसद, विधायक भाग लेंगे. बैठक में संगठन प्रभारी डॉ. रामप्रवेश पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महानारायण राय, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सहनी, मदरसा बोर्ड के सदस्य अब्दुल कैयूम, अहमद हुसैन, गुलाब साह, अविनाश कुमार सिंह गॉड, कन्हैया कुमार झा, सन्नी कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, सत्यनारायण यादव, मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भरत चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन