Madhubani News : बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थल तक ले जाने के लिए बैठक में चर्चा की गयी.

विज्ञापन

लखनौर. बीडीओ कार्यालय प्रकोष्ठ में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभा स्थल तक ले जाने के लिए बैठक में चर्चा की गयी. अध्यक्षता बीडीओ राजेश्वर राम ने की. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में एक क्लस्टर बनाया गया है, जहां से बस से जनप्रतिनिधियों को सभा स्थल तक ले जाया जाएगा. सभी प्रतिनिधियों को अपने साथ अपना आधार कार्ड निश्चित रूप से रखना है. जिससे कि मांग करने पर उसे प्रस्तुत किया जा सके. इसके अलावा सभा स्थल पर पालन करने योग्य कई जरूरी निर्देश दिया. बीडीओ ने सभी पंचायत के मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य और वार्ड पंच से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया. अवसर पर मुखिया शंकर प्रसाद, रमण प्रसाद, रामनाथ यादव, मो. कलाम, जगदीश कुमार, दिनेश कुमार, ज्योति कुमारी, मो. रजाउल अंसारी, कृष्णानंद झा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन