Madhubani News : बेनीपट्टी थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक

थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिव शरण साह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुई.
बेनीपट्टी. थाना परिसर में थानाध्यक्ष शिव शरण साह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के लिए शांति समिति की बैठक हुईं. जिसमें शांतिपूर्ण माहौल में और सामाजिक सौहार्द के बीच पूजनोत्सव संपन्न कराने, लाउडस्पीकर और जुलूस का लाइसेंस निश्चित रूप से लेने, डीजे के प्रयोग और आर्केस्ट्रा के आयोजन पर पूर्णतः प्रतिबंध रखने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान एसडीएम शारंग पाणि पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे और भगवान का आशीर्वाद सभी को मिलता रहे, यह पूजा का मूल मकसद होता है. लेकिन हर समाज में कुछ लोग विधि व शांति व्यवस्था भंग करने तथा माहौल बिगाड़ने के फिराक में रहते हैं. ऐसे लोगों पर नजर बनाकर रखना है. उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में डीजे का प्रयोग और आर्केस्ट्रा का आयोजन नहीं होना चाहिये. यह पूजा समिति को सुनिश्चित करना है. साथ ही पंडाल में अग्नि से बचाव के लिये यंत्र सहित एसएचओ, सीओ, बीडीओ, डीएसपी और एसडीएम का नंबर अवश्य चिपका कर रखें. ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग किया जा सके. वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के 13 स्थानों पर शारदीय नवरात्र के अवसर पर धूमधाम के साथ दुर्गापूजा का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता है. जिसमें छोलकाढ़ा, चानपुरा, माधोपुर, बसैठ, पाली गोठ, देपुरा, मनपौर, दुर्गौली में प्रतिमा निर्माण करा पूजा अर्चना की जाती है. वहीं सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान, मनपौर, दामोदरपुर (आह्पुर), देवपुरा काली डीह और अकौर पर प्रतिमा स्थायी/स्थापित हैं. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा को लेकर प्रशासनिक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है. साइबर सेल एवं आइटी मीडिया सेल तत्परता से सभी पोस्ट पर नजर बनायी हुई है. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, इओ गौतम आनंद, एसआइ संजय कुमार सिंह, प्रदीप झा बासु, राम सागर यादव, विनीत चौधरी, धर्मेंद्र साह, प्रेमशंकर राय, रंधीर झा, मो. आलमगीर, विजय यादव, शौकत अली नूरी, प्रमोद चौधरी, रीझन ठाकुर व मो. उजाले सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




