Madhubani News : नशामुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 26 Nov 2025 10:28 PM

विज्ञापन

मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम का मिथिला चित्रकला संस्थान के सभागार में सीधा प्रसारण डीएम आनंद शर्मा की उपस्थिति में किया गया.

विज्ञापन

मधुबनी.

मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम का मिथिला चित्रकला संस्थान के सभागार में सीधा प्रसारण डीएम आनंद शर्मा की उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर डीएम ने उपस्थित लोगों को मद्यनिषेध से संबंधित शपथ भी दिलायी.

जिले में शराबबंदी एवं नशामुक्ति अभियान को प्रभावकारी रूप से लागू करने के लिए लगातार गंभीरतापूर्वक कार्य किया जा रहा है. जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन कार्यालय व मधुबनी प्रशासन द्वारा इस दिशा में लगातार प्रयास जारी है. जिसके सकारात्मक परिणाम भी नजर आने लगे हैं. शराबबंदी को जिले में प्रभावकारी रूप से लागू करने, नशामुक्ति अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने, शराब विनिष्टिकरण आदि का कई उल्लेखनीय कार्य किये गए हैं. इस अवसर पर वरीय अधिकारियों, जीविका दीदीयों, कलाकारों, आमजनों ने मंत्री सहित वरीय अधिकारियों के संबोधन को भी सुना. साथ ही पटना में आयोजित कला जत्था ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया.

नशामुक्ति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में सुबह 7 बजे प्रभातफेरी का निकाली गयी. प्रभातफेरी वाटसन स्कूल से निकल कर रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरती हुई बाटा चौक होते हुए वापस पंहुची. प्रभातफेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया. नशा छोड़ो, बोतल तोड़ो, घर को जोड़ो. जन-जन का यही पुकार, नशा मुक्त हो बिहार, मद्य निषेध हितकारी है, बिटिया की बात प्यारी है जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरुक किया गया. प्रभातफेरी में कई सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल थे. इस अवसर नशामुक्ति से संबंधित शपथ भी दिलायी गयी. नशामुक्ति दिवस के अवसर पर विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, मुकेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी विजय कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक, उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर, खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार सहित कई अधिकारी एवं सैकड़ो जीविका दीदीयां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन