Madhubani News: मधुबनी के पैरा तैराक शम्स आलम का कमाल, स्वीडन में जीतकर रचा नया इतिहास
Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 18 May 2026 3:48 PM
मधुबनी के पैरा तैराक शम्स आलम का कमाल,
Madhubani News:स्वीडन में आयोजित पैरा स्विम ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में मधुबनी के शम्स आलम शेख ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा. शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर बिहार और देश का नाम रोशन किया.पढे़ं पूरी खबर…
Madhubani News:मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका है. रथौस गांव के अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक शम्स आलम शेख ने स्वीडन में आयोजित पैरा स्विम ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है.
100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता कांस्य पदक
शम्स आलम शेख ने प्रतियोगिता के 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. खास बात यह रही कि उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. उनके प्रदर्शन की खेल जगत में खूब सराहना हो रही है.
एशियाई पैरा गेम्स 2026 के लिए किया क्वालीफाई
इस शानदार प्रदर्शन के दम पर शम्स आलम ने जापान में 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले एशियाई पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है. उन्होंने तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में जगह बनाकर देश और बिहार का गौरव बढ़ाया है.
बिहार सरकार को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता पर शम्स आलम ने बिहार सरकार के वित्त विभाग और खेल विभाग का आभार जताया. उन्होंने कहा कि लगातार मिले सहयोग और प्रोत्साहन की वजह से ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सके हैं.
गांव से लेकर जिले तक खुशी का माहौल
शम्स आलम की उपलब्धि पर इलाके के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है. लोगों ने इसे जिले और बिहार के लिए गर्व का पल बताते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By SUMIT KUMAR
सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










