मधुबनी : पॉक्सो व बाल विवाह मामले के फरार आरोपित के घर कुर्की

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 18 May 2026 8:00 AM

विज्ञापन

फरार आरोपित के घर कुर्की करती पुलिस

Madhubani News: झंझारपुर में पॉक्सो और बाल विवाह मामले के फरार आरोपित सुरेश सदाय के घर पर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है. कोर्ट के आदेश पर अररिया संग्राम थाना पुलिस ने यह कदम उठाया. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर के अररिया संग्राम थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट और बाल विवाह मामले के एक फरार आरोपित के घर रविवार को कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई अररिया संग्राम थाना कांड संख्या 64/25 के तहत की गई है. मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं समेत पॉक्सो और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम से जुड़ा हुआ है.

लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपित सुरेश सदाय

अररिया संग्राम के थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि मामले का नामजद आरोपित तुलपतगंज वार्ड संख्या-07 निवासी सुरेश सदाय (22 वर्ष), पिता- शिबू सदाय, घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसके बावजूद उसके कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय से पहले इश्तेहार और फिर कुर्की का आदेश निर्गत किया गया.

कानून से खिलवाड़ करने वालों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

न्यायालय का आदेश मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुलपतगंज स्थित आरोपित के पैतृक घर पहुंचकर विधिवत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया. पुलिस ने घर के चौखट-किवाड़ समेत अन्य सामानों को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कानून से बचने वाले और फरार रहने वाले आरोपितों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन