Madhubani: भटगामा नवटोली में मारुति नंदन महायज्ञ की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
Madhubani Maruti Nandan Mahayagya

महायज्ञ में हवन-पूजन करते श्रद्धालु और पंडित

मधुबनी के नवटोली गांव में चल रहे मारुति नंदन महायज्ञ ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया है. वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा और संतों के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. जानें कब होगी पूर्णाहुति और क्या है खास आकर्षण…

विज्ञापन

Madhubani News: बाबूबरही प्रखंड के भटगामा पंचायत स्थित नवटोली गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है.

महायज्ञ में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों समेत दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. पूरा इलाका हनुमान जी के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा है.

वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय बना माहौल

यज्ञ मंडप में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज के साथ हवन और पूजन कराया जा रहा है.

संकीर्तन, भजन और हनुमान चालीसा पाठ में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है.

शाम के समय आयोजित होने वाली भव्य आरती श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

संतों के प्रवचन सुनने उमड़ रही भीड़

देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संत और कथावाचक श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रवचन दे रहे हैं. प्रवचन सुनने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना को लेकर किया जा रहा है.

9 मई को होगी पूर्णाहुति

महायज्ञ का समापन 9 मई को भव्य पूर्णाहुति और महाभंडारे के साथ होगा.

आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ को लेकर आसपास के कई गांवों में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

मधुबनी के बाबूबरही से अवनीश कुमार कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन