स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव को ले 211 सेक्टरों में बांटा गया मधुबनी लोकसभा क्षेत्र

Updated at : 13 May 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव को ले 211 सेक्टरों में बांटा गया मधुबनी लोकसभा क्षेत्र

निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान को लेकर प्रशासन ने मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के छह विधान सभा क्षेत्र को 211 सेक्टरों, 26 स्टैटिक सर्विलांस टीम व 22 फ्लाइंग स्क्वाड टीम का गठन कर पूरे क्षेत्र की निगरानी करा रही है.

विज्ञापन

मधुबनी. आगामी 20 मई को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारी जोरों पर है. निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान को लेकर प्रशासन ने मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के छह विधान सभा क्षेत्र को 211 सेक्टरों, 26 स्टैटिक सर्विलांस टीम व 22 फ्लाइंग स्क्वाड टीम का गठन कर पूरे क्षेत्र की निगरानी करा रही है. इनमे केवटी विधानसभा क्षेत्र में 31 सेक्टर, 5 एसएसटी एवं 6 एफएसटी की टीम, जाले विधानसभा क्षेत्र में 33 सेक्टर,7 एसएसटी एवं 6 एफएसटी की टीम, हरलाखी विधान सभा क्षेत्र में 33 सेक्टर, 6 एसएसटी, 6 एफएसटी की टीम, बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में 37 सेक्टर, 3 एसएसटी एवं 3 एफएसटी, बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में 38 सेक्टर 3 एसएसटी एवं 3 एफएसटी एवं मधुबनी विधान सभा क्षेत्र में 39 सेक्टर, 3 एसएसटी एवं 3 एफएसटी की टीम तैनात की गयी है. 120 माइक्रो प्रेक्षक भी बनाये गए हैं. मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के मतदान के दिन 20 मई को मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. मतदान केंद्र पर 40-50 मतदाताओं के बैठने के लिए मतदान केंद्र भवन वा परिसर के अन्य भवन में कमरा, बरामदा चिह्नित कर आवश्यकतानुसार बेंच कुर्सी की व्यवस्था कर प्रतीक्षालय बनाया जा रहा है. वैसे मतदान केंद्र जहां इस भवन परिसर में अतिरिक्त कमरे उपलब्ध नहीं हो को चिन्हित कर शेड निर्माण करने का निर्देश दिया गया है. पेयजल की सुविधा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है. शहरी क्षेत्र में मतदान केंद्र पर जहां चापाकल की व्यवस्था नहीं है वहां नगर निकाय, नगर निगम द्वारा पानी की टंकी की व्यवस्था की जा रही है. मतदान के दिन प्रत्येक पीएचसी एवं एपीएससी पर डॉक्टर एवं नर्स की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जा रही है. प्रत्येक पीएचसी, एपीएससी पर मतदान दिवस को आवश्यक मेडिसिन के साथ एंबुलेंस की टैगिंग की जाएगी. जिले में लोकसभा चुनाव की घोषणा के होने व जारी आदर्श आचार संहिता के बाद पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में नगदी, अवैध शराब एवं ड्रग्स की बरामद हुई है. जिले के विभिन्न प्रखंडों से 40 लाख 44 हजार नगद, एक करोड़ 55 लाख रुपए मूल्य की शराब एवं 5 करोड़ 21 लाख रुपए का ड्रग्स बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन