मधुबनी में बोले प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव के पिताजी का राज नहीं है, पता चल जाएगा बिहार का राजा कौन?

मधुबनी में प्रशांत किशोर
Bihar Politics: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के दौरान मधुबनी पहुंचे हुए है. प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब ये लोग बिहार को लूट नहीं पाएंगे. ये उनके पिताजी का राज नहीं है.
Bihar Politics: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में तेजस्वी के पिताजी का राज नहीं है. अब यहां की जनता तय करेगी कि बिहार का राजा कौन होगा? यह बातें उन्होंने मधुबनी के झंझारपुर में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान कही. बतादें कि प्रशांत किशोर इन दिनों ‘बिहार बदलाव यात्रा’ पर निकले हुए हैं. इस अभियान के तहत प्रशांत किशोर घर-घर पहुंचकर जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और बिहार में नई राजनीतिक चेतना लाने की कोशिश कर रहे हैं.
बदलाव चाहती है जनता
प्रशांत किशोर ने कहा कि झंझारपुर में लोगों की जो भीड़ उमड़ी है वह प्रशांत किशोर या जन सुराज की ताकत नहीं है. यह बिहार के उन सभी लोगों की ताकत है जो बिहार में बदलाव चाहते हैं. अब तक लोग लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू को वोट देते रहे हैं, लेकिन अब जनता को जन सुराज का बेहतर और ईमानदार विकल्प दिख रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रशांत किशोर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा उन्हें ‘बरसाती मेंढक’ कहे जाने पर भी जोरदार पलटवार किया. प्रशांत किशोर ने कहा कि हम पिछले 3 साल से बिहार में ही हैं. और अगर हम मेंढक हैं भी तो मेंढक की तरह बिहार की जनता के लिए आवाज उठा रहे हैं, टर्रा रहे हैं कि अब ये लोग बिहार को लूट नहीं पाएंगे. ये उनके पिता जी का राज नहीं है, ये राजतंत्र नहीं है, ये लोकतंत्र है. बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार का राजा कौन होगा?
इसे भी पढ़ें: बांका: इस नदी पर बनने जा रहा 170 मीटर लंबा पुल, जानिए किन लोगों को मिलेगी सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




