Madhubani News : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जीविका समूह की भूमिका अहम

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जीविका समूह की भूमिका अहम

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को जितवारपुर स्थित मिथिला जीविका महिला उत्पादक समूह का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मधुबनी. जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने गुरुवार को जितवारपुर स्थित मिथिला जीविका महिला उत्पादक समूह का निरीक्षण किया. उन्होंने महिलाओं की ओर से संचालित विभिन्न उत्पादन गतिविधियों, स्व – रोजगार आधारित कार्यों व मिथिला कला से निर्मित उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया. जिलाधिकारी ने समूह की महिलाओं की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाएं न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम योगदान दे रही है. उन्होंने महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, डिजिटल मार्केटिंग, उत्पाद पैकेजिंग और नई तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि स्थानीय कला एवं उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए ठोस पहल की जाए. जिलाधिकारी ने समूह से जुड़े उत्पादों की गुणवत्ता, कच्चे माल की उपलब्धता, बिक्री व्यवस्था एवं प्रशिक्षण मॉड्यूल की भी समीक्षा की. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पादक समूहों के लिए सभी योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित करायी जाए. इस दौरान जीविका दीदियों ने अपने उत्पादों की जानकारी, उत्पादन प्रक्रिया व भविष्य की योजनाओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “जीविका समूह आज ग्रामीण विकास की मजबूत नींव है. जिला प्रशासन उनके हर कदम पर साथी बनकर खड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन