Madhubani News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चलो बूथ की ओर अभियान के लिए की बैठक
Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा के संयोजकत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
जयनगर.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर चलो बूथ की ओर, अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के पड़वा बेल्ही पंचायत के हनुमाननगर गांव में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश डेलीगेट मीना देवी कुशवाहा के संयोजकत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. वक्ताओं ने देश की वर्तमान स्थिति में परिवर्तन के लिये कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. वक्ताओ ने कहा कि खजौली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की जड़ काफी मजबूत है. इलाके में कांग्रेस की अपनी साख है. कहा कि सभी बूथों पर कम से कम दस नौजवान को सक्रिय रखने का पार्टी का निर्णय स्वागत योग्य है. मौके पर जन समूह ने खजौली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवारी की मांग की. मौके पर वक्ताओ ने भाजपा सरकार को सभी मोर्चे पर विफल बताते हुये कहा कि अब देश वासियो का भाजपा सरकार से मोह भंग हो चुका है. बैठक में संजय, सुरेंद्र महतो, नित्या नंद झा, मुकेश सिंह मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










