Madhubani News : अधिवक्ताओं ने निर्भिक होकर वोट देने का किया आह्वान
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Oct 2025 10:08 PM
जिला अधिवक्ता संघ परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह ने की.
मधुबनी. जिला अधिवक्ता संघ परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह ने की. गोष्ठी का उद्देश्य विधानसभा चुनाव में जनता को सजग व जिम्मेदार मतदान के प्रति प्रेरित करना था. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आने वाले विस चुनाव में जनता को शिक्षित, इमानदार व राष्ट्रभक्त उम्मीदवार को बहुमूल्य मत देकर विजयी बनाना चाहिए. जिससे जिले में विकास की गति को नयी दिशा मिलेगी. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. अधिवक्ताओं ने कहा कि भ्रष्ट्राचार मुक्त समाज की स्थापना तभी संभव है जब जनता निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे. लोकतंत्र में प्रत्येक मत का अपना महत्व होता है. इसलिए सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें. वक्ताओं ने कहा कि जिले का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि जनसेवा के भाव से कार्य करें और जनता विवेकपूर्ण निर्णय लेकर सही प्रतिनिधि को चुनें. मौके पर संघ अध्यक्ष वासुदेव झा, राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रभाकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, कालिका प्रसाद सिंह, चंद्रपति लाल दास, ललित नारायण यादव, मो. सुहैल नैय्यर सहित कई अधिवक्ताओं ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










