Madhubani News : लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी निलंबित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी को मैवी रही टोल में हुई डकैती मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

विज्ञापन

लखनौर. लखनौर थानाध्यक्ष रेणु कुमारी को मैवी रही टोल में हुई डकैती मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने पिछले 27 अप्रैल को डकैती की घटना को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की है. पिछले 27 अप्रैल की रात डकैतों ने मैवी रही टोल में दो सगे भाइयों के घरों में से लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली थी. इस दौरान घरवालों के साथ मारपीट भी की थी. इस मामले में लखनौर थाना में कांड संख्या 31/25 दर्ज की गयी थी. मामले की जांच के क्रम में यह बात सामने आयी कि थानाध्यक्ष रेणु कुमारी ने घटना को न्यूनीकरण कर साधारण चोरी की धारा लगा केस दर्ज किया गया था, लेकिन प्राथमिकी दर्ज करने में बरती गयी लापरवाही की झंझारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से जांच करायी गयी. जांच प्रतिवेदन में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने रेणु कुमारी को निलंबित कर दिया है.

168 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरलाखी.

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल गंगौर कैंप के जवानों ने गश्ती के क्रम में 168 बोतल शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया. तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी विजय यादव के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी जवान गश्ती पर थे. इसी दौरान सीमा स्तम्भ संख्या 289/24 के समीप नेपाल से शराब लेकर आ रहे तस्कर को धर दबोचा. थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन