Madhubani News : दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 80 फीसदी से अधिक अंक लाकर लहराया परचम

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में बेनीपट्टी के दर्जनों छात्रों ने 80 से 85 फीसदी अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी: बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में बेनीपट्टी के दर्जनों छात्रों ने 80 से 85 फीसदी अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है. इन सभी छात्रों ने अपने परिवार समाज व क्षेत्र का मान बढ़ाया है. इंटर की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने वालों में अकौर गांव के राजेश कुमार झा की पुत्री साधना कुमारी भी शामिल है. जिन्होंने वाणिज्य संकाय में 418 अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता व गुरुजनों के साथ अपने गांव व समाज का मान बढ़ाया है. नगवास पंचायत के बरही गांव के पिंटू कुमार पासवान के पुत्र ने विज्ञान संकाय में 379 प्राप्त किया है. वहीं विशनपुर पंचायत मकिया गांव के मो. शाहिल के पुत्र मो. सरफराज ने विज्ञान संकाय में 343 अंक से इंटर की परीक्षा उतीर्ण किया है. वह उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय कटैया के 21 में से 19 छात्र छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है. जिनमें सुरेश पंडित की पुत्री अनुपम कुमारी ने विज्ञान संकाय में 385 अंक हासिल की है. इसी विद्यालय के विघ्नेश सहनी की पुत्री गुड्डी सहनी विज्ञान संकाय में 346, राजेश यादव कला संकाय में 359 व शर्मानंद झा के पुत्र भवेश झा विज्ञान संकाय में 300 अंक सहित अन्य शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन