Madhubani News : असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें पुलिस पदाधिकारी : एसपी

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Nov 2025 9:38 PM

विज्ञापन

एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में बुधवार को बैठक की.

विज्ञापन

मधुबनी.

एसपी योगेंद्र कुमार ने जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्षों के साथ समाहरणालय स्थित अपने प्रकोष्ठ में बुधवार को बैठक की. उन्होंने जिले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया.

एसपी ने थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा क्षेत्र में गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने का आदेश दिया . साथ ही लंबित वारंटों की तामील, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और साइबर अपराध पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने थाना स्तर पर जनता से सीधे जुड़ने, छोटी-छोटी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने व अपराध नियंत्रण में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी. एसपी ने कहा कि नेपाल से लगे बॉर्डर लगे रहने के कारण शराब तस्करी की संभावना बनी रहती है. इसलिए इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया.

शांतिपूर्ण चुनाव को ले पुलिस पदाधिकारी की सरहाना

एसपी ने हाल में हुए विधान सभा चुनाव जिले में शांतिपूर्ण होने पर जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों की सरहाना की. साथ ही जिला के लोगों के सहयोग की भी सरहाना देते हुए बधाई दी. वहीं एसपी ने कहा कि चुनाव में लगे सभी एसडीपीओ को शांतिपूर्ण चुनाव व मतगणना संपन्न कराने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया. मौके पर एसडीपीओ मुख्यालय रश्मी, सदर एसडीपीओ अमीत कुमार, एसडीपीओ सदर टू मनोज राम, यातायात डीएसपी सुजीत कुमार, साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष चंद्र किशोर डडडू, पंडौल थानाध्यक्ष रमण कुमार, पूर्व नगर थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सहित जिला के सभी एसडीपीओ, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन