Madhubani News : प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने पर हर्ष

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने पर हर्ष

भाजपा नेता दिनेश गुप्ता को शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश सह संयोजक (लघु उद्योग विभाग प्रकोष्ठ भाजपा बिहार) नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

मधुबनी. भाजपा नेता दिनेश गुप्ता को शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रदेश सह संयोजक (लघु उद्योग विभाग प्रकोष्ठ भाजपा बिहार) नियुक्त किया गया है. जिससे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में उत्साह है. जिला कार्यालय झंझारपुर में प्रदेश सह मुख्यालय प्रभारी दिलीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि दिनेश गुप्ता जैसे कर्मठ कार्यकर्ता से भाजपा संगठन हर क्षेत्र में मजबूत है. बधाई देने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष ऋषिकेश राघव, जीवछ भिंडवार शिशिर मिश्र,अनीता यादव, दीपक, विजय राउत, संदीप दास, महेंद्र महतो, आनंद कामत, आनंद दास, उमेश मंडल, नरेश गुप्ता, सेत लाल साहु, विष्णुदेव महतो, रामविनय मंडल भी हैं.

दिनेश गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा बिहार की लघु उद्योग विभाग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक की नई जिम्मेवारी दी गयी है. मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री भीखूभाई दलसानिया, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लघु उद्योग विभाग संयोजक मानकेश्वर सिंह, प्रदेश प्रभारी शंभु केशरी के प्रति हृदय से आभार व धन्यवाद प्रकट करता हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन